एविन हरियाणा का सितारा

एविन हरियाणा का सितारा
मै एविन, गुडगाँव, हरियाणा का रहने वाला हुँ | मेरी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन ऐम.ऐस.सी.ई. है | मै एक कंप्यूटर इंजीनियर हुँ | मेरी शुरू से ही बॉडी बिल्डिंग मे रूचि थी | मै १२ वर्ष से वर्कआउट कर रहा हुँ | मैने कंप्यूटर की जॉब भी की और साथ-साथ बॉडी बिल्डिंग भी की | परंतु पिछले २ वर्ष से जौब छोड़ कर मैं पूरी तरह से बॉडी बिल्डिंग मे आ गया और लोगो को भी सिखाने लगा हूँ | मेरे इस खेल में मेरे घर वालों ने पूरी सहायता की | मै एक माध्यम वर्ग से हुँ | मेरे पिता जी बैंक में जॉब करते है और माता जी घर संभालती है | मेरे घर वाले मेरी पूरी डाइट का ख्याल रखते है | मैने पावर लिफ्टिंग भी की है | इसमें मैने हरियाणा में ५ बार सिलवर मैडल जीता है और नैशनल में तीसरा स्थान प्राप्त किया | मेरे कोच श्री सुनील सहरावत हैं और मैने इंटरनेट के माध्यम से भी बहुत जानकारी हासिल की हैं | मैने बॉडी बिल्डिंग में हरियाणा में ४ बार गोल्ड मैडल, नैशनल में एक बार तीसरा स्थान और एक बार गोल्ड मैडल प्राप्त किया हैं | ऐसा नहीं हैं कि मै शुरू से ही बहुत अच्छी बॉडी वाला था | मै शुरू से ही बहुत मोटा था, फैट ज्यादा थी | मैने खुद कभी सोचा नहीं था कि मै बॉडी बिल्डिंग कर सकता हुँ | परंतु मैने ठान लिया कि मै कुछ तो करुंगा | मैने अच्छी डाइट और वर्कआउट से इंडिया में गोल्ड मैडल प्राप्त किया | सप्ताह में ५ दिन वर्कआउट करता हूँ | जिम में सबसे पहले लैगज़ करता हुँ जो कि सबसे बड़ा मसल हैं, फिर चैस्ट, बैक, शोल्डर | फिर एक दिन का रैस्ट | फिर बाइसेप और ट्राइसेप करता हुँ | जंक फ़ूड नहीं खता हुँ | मै अपनी डाइट में हाई कार्ब, हाई प्रोटीन, हाई फाइबर खाता हुँ | अब मैने डॉक्टर रणधीर हस्तीर जी से एडवाइस बॉडी बिल्डिंग के नुक्ते सीखने शुरू किए हैं जिससे आने वाले वर्ष में मै अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगितयो में अच्छा करके दिखाउंगा | इस खेल में ठीक व्यायाम, आराम व खुराक ही अच्छे होने का तरीका हैं न कि किसी प्रकार के ड्रगज़ व दवाईयां | मै साथी बॉडी बिल्डरस को यही संदेश देना चाहता हु कि ज्यादा जल्दी मत करे | भगवन के दिए हुए अपने कुदरती जैनेटिक्स को मददेनजर रखते हुए अपना खेल टारगेट हासिल करे न कि अनाप शनाप महंगी दवाइयों से आकारण अपनी सेहत खराब करे |

RELATED ARTICLES

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please note, comments must be approved before they are published